Site icon Dainik Savera Times

छापामारी : 23 दुकानदारों, ढाबा मालिकों को 4600 रुपये जुर्माना

Shopkeepers, dhaba owners fined : मंडी। बच्चों और युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से बचाने के लिए आज करसोग बस स्टैंड और मेन बाजार में खंड स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने छापेमारी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जुर्माना डाला। इस स्क्वायड का नेतृत्व खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने किया । इस टीम में तहसीलदार करसोग पृथी चंद, खंड विकास अधिकारी करसोग सुरेंद्र कुमार, एक्साइज ऑफिसर , पुलिस और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। स्क्वायड ने बस स्टैंड और मेन बाजार करसोग में दबिश दी और 23 दुकानदारों, ढाबा मालिकों और होल सेलर्स को 4600 रुपए जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने के लिए किया गया है।

तंबाकू और नशे के खिलाफ सख्ती

बीएमओ ने कह कि यह रेड सरकार द्वारा जारी आदेशों में निर्धारित तिथि के अनुसार की गई। उन्होंने बताया कि आज दिन भर पूरे प्रदेश में इस तरह की कार्यवाही के आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से मुक्त करने के लिए भविष्य में और अधिक सख्ती बरती जाएगी ताकि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाया जा सके। उन्होंने समस्त जनता से इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रशासन के सहयोग की अपील की है।
Exit mobile version