Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में श्रावण मेलों का हुआ शुभारंभ

August 17, 2023

माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में श्रावण मेलों का हुआ शुभारंभ

कांगड़ा (मनोज कुमार) : माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में आज माता के श्रावण मेलों का शुभारंभ हो गया। मेले के पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालुओ ने मां के दर्शन किए। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का आना जारी हो गया। प्रशासन द्वारा माता के दर पर आने वाले भक्तों की सुविधा हेतु विशेष प्रयास किए गए हैं। एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने समस्त विभागों के अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा हेतु हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मंदिर में आने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई है। मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर में सफाई की विशेष की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा हेतु सुरक्षा बलों की उचित व्यवस्था की गई है। बाणगंगा में नहाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था के साथ-साथ सहायक उपकरणों की भी व्यवस्था की है।

एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम और मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा और नायब तहसीलदार परविंदर पठानिया ने मां के दर पर आने वाले भक्तों को श्रावण मेलों की शुभकामनाएं दीं। मंदिर के सहायक आयुक्त व उपमंडल अधिकारी सोमिल गौतम ने कहा कि श्रावण मेलों के दौरान प्रशासन द्वारा व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान दुकानदार अपना सामान बाहर ना लगाएं। अगर कोई नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो ऐसे दुकानदारों का चालान किया जाएगा। वहीं बरसात के मौसम में स्थानीय व बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु नदी नालों के पास ना जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें