‘Sick’ health services will be ‘treated’ : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली के लिए अब आम जनता की ओर से जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा भी मांगा जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर 3 अगस्त को आंदोलन
प्रदेश में आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। जहां पर आम आदमी अपने इलाज के लिए तरस रहा है और ऊंची पहुंच वाले लोगों का तुरंत इलाज किया जा रहा है। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए समाजसेवी बलदेव ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में भी मंजू शर्मा के मामले में घोर लापरवाही बरती गई और बाद में रिपोर्ट आरोपी डॉक्टर के पक्ष में बनाई गई। ऐसे में अब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए आम जनता के द्वारा यह निर्णय दिया गया है और इसकी शुरुआत ढालपुर के रथ मैदान से की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त सोमवार को ढालपुर मैदान में यह आंदोलन किया जाएगा।
इसमें जिला कुल्लू के साथ-साथ अन्य इलाकों से भी लोग इस आंदोलन में भाग लेंगे। समाज सेवी बलदेव ठाकुर ने बताया कि आज स्वास्थ्य सेवाओं के हाल काफी खराब है और गरीब आदमी इस सिस्टम के आगे हार मान रहा है। ऊंची पहुंच वाले लोग नियमों को तोड़कर अपना इलाज करवा रहे हैं। लेकिन गरीब आदमी को कोई नहीं पूछ रहा है। ऐसे में आम जनता से आग्रह है कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए वह अवश्य इस आंदोलन में भाग ले।

