Site icon Dainik Savera Times

खस्ताहाल सड़क से परेशान लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Signature campaign for the dilapidated road : कुल्लू। वार्ड नंबर-7 में सरवरी से शीतला मंदिर लोरन तक खस्ताहाल सड़क ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों और सफाई के बाद किनारे छोड़ी गई मिट्टी के कारण वाहन चलाना तो दूर, पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शीतला माता मंदिर के पास हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत की मांग उठाई। इसी मुद्दे पर नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 7 के स्थानीय लोगों के द्वारा सरवरी शीतला माता मंदिर के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द इस सड़क की हालत को सुधारे। वार्ड नंबर 7 के स्थानीय निवासी एडवोकेट शेर सिंह ने बताया कि हालांकि इससे पहले भी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को इस सड़क की खराब हालत के बारे में बताया गया, लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया। बीते दिनों सड़क किनारे नालियों की सफाई तो की गई लेकिन मिट्टी को वहीं पर रखा गया। जिसके चलते सड़क की हालत और खराब हो गई। एडवोकेट शेर सिंह ने कहा कि यहां से जो भी व्यक्ति गुजरता है वह दोबारा यहां आने का नाम नहीं लेता। क्योंकि सड़क में गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए हैं। इस सड़क से रोजाना सुल्तानपुर, सरवरी, शीशा माटी, लोरन के लोग अपने घरों की ओर जाते हैं। एडवोकेट शेर सिंह ने लोक निर्माण विभाग तथा जिला प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस सड़क की हालत में सुधार लाया जाए। इसी सड़क की हालत को सुधारने के लिए सभी लोगों ने मिलकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और यह सभी हस्ताक्षर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी सौंपे जाएंगे।
Exit mobile version