स्टेपको संस्था नाहन के सौजन्य से सिरमौर उत्सव 2024 नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होगा। इस बार यह उत्सव 13 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2024 तक मनाया जाएगा। मीडिया को यह जानकारी देते हुए स्टेपको संस्था के सचिव वसीम खान ने बताया कि पहले दो सिरमौर उत्सव के सफल आयोजन को देखते हुए इस साल तीसरा सिरमौर उत्सव भी शानदार रहेगा। लिहाजा संस्था बड़ी शिद्दत के साथ इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। वसीम ने बताया कि इस बार सांस्कृतिक संध्या 18 से 21 तक 4 दिन की रहेगी । जबकि डांस , संगीत , मॉडलिंग , बेबी शो , बॉडी बिल्डिंग आदि प्रतियोगिता उत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 7,8,9 सितंबर को चौगान मैदान के पास ट्रेंड्स मॉल की बिल्डिंग के ग्राउंड फ़्लोर में ऑडिशन होगा।
13 सितंबर से 22 सितंबर तक नाहन में आयोजित होगा “सिरमौर उत्सव-2024”

