Site icon Dainik Savera Times

Sirmaur : खाई में गिरी वैन, 2 लोगों की मौत

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात ददाहू इलाके में पनियाली के पास हुई। पुलिस ने मृतकों की पहचान विनोद और दिलाराम के रूप में की है। दोनों शिमला जिले के नेरवा इलाके के निवासी थे।

Exit mobile version