Site icon Dainik Savera Times

Sirmour : गहरी खाई में गिरी पिकअप जीप, 2 की मौत, 2 घायल

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला के राजगढ़ में सोलन-नेरीपुल मार्ग में शनिवार देर रात शिलाबाग के समीप एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक शिलाबाग के समीप एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप परवाणु से क्लयोपाब आ रही थी और इसमें घर का सामान सीमेंट व चादरें लदी हुई थी। पिकअप में चार लोग सवार थे जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान भूपेंद्र ठाकुर पुत्र तारा सिंह और आदर्श ठाकुर पुत्र स्व. मोहर सिंह के तौर पर हुई है। सुरेश कुमार पुत्र रोशन लाल और जितेंद्र ठाकुर पुत्र तारा सिंह निवासी गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया। चारो लोग गांव क्लयोपाब तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के निवासी हैं। पुलिस उपाधीक्षक अरुण मोदी ने भी हादसे की पुष्टि की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंपे दिए गए हैं। हादसे में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया। अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Exit mobile version