हिमाचल: शिमला में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के छह श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब उन्हें ले जा रहे एक ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक शिमला के करारघाट में एक खाई में गिर गया। एक अधिकारी ने कहा, ”इस दुर्घटना में घायल छह अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। “कुलगाम के रहने वाले छह मृतकों की पहचान फरीद (24), शब्बीर (19), तालिब (23), मुश्ताक (30), गुलज़ार (30) और गुलाब (43) के रूप में हुई है।”
हिमाचल में हुए सड़क हादसे में छह कश्मीरी श्रमिकों की मौत, छह अन्य घायल

