Site icon Dainik Savera Times

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “सड़क सुरक्षा नियमों पर नारा लेखन प्रतियोगिता” का हुआ आयोजन

नूरपुर (पंकज कौशल): राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में मंगलवार को सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से “सड़क सुरक्षा नियमों पर नारा लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक व सदस्यों डॉ. दिलजीत सिंह, प्रो. रीमा कुमारी, डॉ. सुरेश चौधरी, प्रो. शिव कुमार तथा डॉ. रोहित कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है उसके लिए इससे संबंधित जानकारी युवाओं को उपलब्ध करवाना व इसके बारे में जागरूकता फैलाना बहुत आवश्यक हो गया है । सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. दिलजीत सिंह ने भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जानकारी प्रदान की । इस प्रतियोगिता में कुल 22 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिनमें से प्रथम स्थान अनिकेत कुमार (वी.१बॉक प्रथम सेमेस्टर) ने हासिल किया, द्वितीय स्थान पर स्पर्श धीमान (बी.ए. द्वितीय वर्ष) रहा तथा तृतीय स्थान मीनाक्षी पठानिया (बी.एससी द्वितीय वर्ष) एवं साक्षी (बी.ए. प्रथम वर्ष) द्वारा संयुक्त रूप से प्राप्त किया गया । इस प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा क्लब निधि से १जलपान का भी आयोजन किया गया । अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता प्रमाण पत्र दिए गए तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए गए । इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. संजय कुमार जसरोटिया, डॉ. नीरा रश्मि, प्रो. सीमा ओहरी, प्रो. किरण बाला, प्रो. सुरजीत सिंह तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Exit mobile version