Site icon Dainik Savera Times

स्नेक कैचर माथुर धीमान की बेटी खुशी धीमान ने किया स्नेक रेस्क्यू, मात्र 13 साल की है खुशी धीमान

सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ में उस समय माहौल अफरा-तफरी वाला बन गया जब स्थानीय व्यापारी अमित सूद के घर अंदर बिस्तर के साथ एक सांप बैठा हुआ दिखाई दिया। गनीमत यह रही कि जब यह सांप दिखा उस समय घर पर सभी थे. जिस कमरे में सांप देखा गया उसी कमरे में एक छोटी नन्ही सी गुड़िया भी मौजूद थी। सांप देखते ही परिवार जनों ने मौके पर इलाके के मशहूर स्नेक कैचर माथुर धीमान को फोन पर सूचित किया।

सूचना मिलते ही माथुर धीमान और उनकी 13 वर्ष की बेटी खुशी धीमान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और जांच पड़ताल करके पाया गया कि यह जो सांप इनके घर निकला है यह वुल्फ साँप है। इसी दौरान जब इस सांप को पकड़ने का कार्य किया गया तो 13 साल की खुशी धीमान ने बेहतरीन तरीके से रेस्क्यू करते हुए। इस सांप को अपने कब्जे में लिया डिब्बे में डाल कर सुरक्षित संभाल कर परिवार को सुरक्षित करते हुए इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

स्नेक कैचर माथुर धीमान ने बताया कि यह सांप बिल्कुल विषहीन नही होता है। यह सीधी दीवार में भी चढ़ जाता है आज सांप का रेस्क्यू उनकी बेटी ने किया है जो मात्र 13 वर्ष की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वन्य प्राणियों को बचाना जरूरी है। उसी उद्देश्य से सांप पकड़ने का काम करते हैं लोगों को सुरक्षित करने के बाद पर्यावरण सुरक्षित रहे इसलिए इन्हीं जंगलों में छोड़ देते हैं उधर पीड़ित परिवार ने स्नेक कैचर माथुर धीमान और उनकी बेटी का धन्यवाद किया है।

Exit mobile version