Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से बर्फबारी और बारिश जारी, मौसम विभाग ने दिया Orange Alert

सबसे ज्यादा बर्फ लाहौल स्पीति में पड़ी हैं परिणाम स्वरूप सबसे ज्यादा 2 NH सहित यहाँ 139 सड़कें बन्द हो गई हैं. आपदा प्रबंधन के आंकड़ो के मुताबिक राज्य में 677 (DTR) विद्युत लाईन प्रभावित हुई हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 237 बिजली लाईन ठप हो गई हैं।

दो माह के सूखे के बाद मौसम की मेहरबानी से किसान बागवान और पर्यटन करोबारी खुश हैं। शिमला के कुफरी और नारकंडा, खड़ा पत्थर सहित लगभग सभी जगह बर्फबारी हो रही है, हालांकि शिमला शहर में अभी कम ही बर्फ पड़ी है।

मनाली, रोहतांग, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, धर्मशाला, धौलाधार, सिरमौर, मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पांगी कीलाड़ में एक फुट से ज्यादा बर्फ पड़ चुकी है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version