Site icon Dainik Savera Times

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का कहर: शिंकुला, बारालाचा ला और कुंजुम टॉप पर वाहनों की आवाजाही बंद, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

केलांग: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बदलने के साथ ही अब ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में जिला लाहौल स्पीति के शिंकुला टॉप, बारालाचा ला टॉप, कुंजुम टॉप सहित अन्य ऊँचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऐसे में लाहौल पुलिस द्वारा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों तथा पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन तीनों दर्रों की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही एहतियातन बंद कर दी गई है।
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001176896.mp4

लाहौल पुलिस के मुताबिक वर्तमान में कोकसर एवं जिस्पा क्षेत्र में भी लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे सड़क मार्गों पर फिसलन बढ़ने तथा वाहनों की आवाजाही में जोखिम उत्पन्न होने की आशंका है।

लाहौल-स्पीति पुलिस के माध्यम से सभी पर्यटकों एवं आम जनता से अपील की जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा ऊँचाई वाले क्षेत्रों की ओर जाने से पहले सड़क एवं मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001176898.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001176897.mp4

 

सभी से अनुरोध है कि पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी यातायात एवं मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करें और पुलिस कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रदेश में अब आगामी दिनों में भी खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी है।

📍 Location: Lahual (Lahual)

Exit mobile version