Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोलन में पुलिस की बड़ी सफलता : नशे की भारी खेप के साथ 3 युवक गिरफ्तार

October 12, 2025

सोलन में पुलिस की बड़ी सफलता : नशे की भारी खेप के साथ 3 युवक गिरफ्तार

सोलन: नशे के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई के तहत सोलन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 503 ग्राम चुरापोस्त और 4.43 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी सोलन की टीम ने न्यू मॉडर्न ढाबा के पास नाकाबंदी के दौरान की।

पुलिस के अनुसार, 11 से 12 अक्टूबर की रात को चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक आल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में कार में सवार तीन युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित (23), तरुण (27) और कैलाश चंद (29) के रूप में हुई है, जो सभी सोलन के गांव साईं, तहसील अर्की के निवासी हैं।

पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थों को जब्त कर मामले को थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। बरामद आल्टो कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

सोलन पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और जिले में इस तरह के सघन अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि नशे के धंधे को जड़ से खत्म किया जा सके। यह गिरफ्तारी जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की सतत और प्रभावी कार्रवाई की एक मिसाल है। मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें