Site icon Dainik Savera Times

Himachal News: सोलन के शूलिनी मेले में हादसा, अचानक गिरा मिकी माउस झूला, बच्चे घायल

Shoolini Fair Accident

Shoolini Fair Accident

हिमाचल डेस्कः सोलन के शूलिनी मेले में एक हवा से फुलाए जाने वाला मिकी माउस झूला अचानक बैठ गया, जिससे उसमें सवार कई बच्चे झूले के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूले पर लगभग 10 से 12 बच्चे फंसे रहे। बता दें ये हादसा रविवार शाम लगभग 6:45 बजे हुआ।

ये भी पढ़ें :-

मौके पर मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत झूला हटाकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। ऊना के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा भी झूले पर मौजूद था। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक प्रदीप कुमार और अन्य लोगों की त्वरित कार्रवाई से बच्चे सुरक्षित बाहर निकाले गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के समय झूला संचालक मौके से फरार हो गया। शिकायत में कहा गया है कि घटना के संबंध में जीपीएस लोकेशन, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है और झूला संचालक व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के अगले दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई।

पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मेले में संचालित सभी झूलों की तकनीकी और सुरक्षा जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version