
शिमला: राज्य सभा सांसद एवं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंची हैं। सोनिया गांधी के साथ उनके पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शिमला आए हैं। दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुछ दिनों तक शिमला के नजदीक छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के घर में रहेंगे। झारखंड व महाराष्ट्र विधान सभाओं के चुनाव नतीजे आज घोषित होने हैं। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेता शिमला से ही चुनाव नतीजों पर नजर रखेंगे। महाराष्ट्र व झारखंड के अलावा आज ही वायनाड़ लोक सभा सीट के उप चुनाव का परिणाम घोषित होना है। प्रियंका गांधी वायनाड़ से चुनावी रण में पहली मर्तबा किस्मत आजमा रही हैं। संभवत: यही वजह है कि वह प्रियंका शुक्रवार को शिमला नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि वह एक दो दिन बाद शिमला आएंगी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया व राहुल गांधी आगामी कुछ दिन शिमला के छराबड़ा में रुकेंगे।
एक.दो दिन बाद प्रियंका गांधी भी छराबड़ा आ सकती हैं। शिमला से करीब 14 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। प्रियंका गांधी साल में सात.आठ बार यहां आती रहती है। यूं भी चुनाव चाहे किसी भी प्रांत में हो , प्रचार की कमान राहुल व प्रियंका के हाथों में ही रहती है। लिहाजा चुनावी थकान मिटाने दोनों यहां आते रहते हैं। छराबड़ा में प्रियंका गांधी का आवास देवदार के घने जंगलों से घिरा है। शिमला की आबोहवा के मुकाबले स्वच्छ वातावरण आप को देश के संभवत: किसी शहर में मिले। दिल्ली की हवा इन दिनों में जहरीली हो चुकी है। लिहाजा छराबड़ा में रहते हुए सोनिया व राहुल गांधी देवदार से संवाद करते हुए स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्य लाभ करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...