कुल्लू: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के द्वारा वंदे मातरम गायन के दौरान उसे बीच में रोकने के लिए कहा गया और देश के राष्ट्रगान वंदे मातरम का विरोध किया गया. ऐसे में भाजपा इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करती है और कांग्रेस से मांग करती है कि वह इसके लिए पूरे देश से माफी मांगे।
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी भाजपा नेताओं के द्वारा वंदे मातरम के अपमान को लेकर एक रोष रैली निकाली गई और ढालपुर में धरना प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी देश विरोधी हरकतें कर चुकी है।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब एक कार्यक्रम में वंदे मातरम चल रहा था। तो इस दौरान कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी के द्वारा उसे रोकने के लिए कहा गया और इसका वीडियो भी जगह-जगह पर वायरल हो रहा है। वंदे मातरम को लेकर भारत सरकार के द्वारा कानून भी पारित किया गया है और नियमों के अनुसार वंदे मातरम का गायन पूरा होना चाहिए।
लेकिन सोनिया गांधी के द्वारा उसे बीच में ही रोकने की कोशिश की गई। जो देश का अपमान है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर कांग्रेस की कड़ी निंदा करती है और मांग रखनी है कि वह वंदे मातरम के अपमान को लेकर पूरे देश से माफी मांगे।
📍 Location: Kullu (Kullu)

