रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : हिमाचल प्रदेश लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। जहां एक पर्यटकों को बेहतरीन सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पर्यटकों को खाने-पीने की भी बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है। इसी को लेकर रामपुर बुशहर के खोपड़ी में स्थित पर्यटन विभाग के कैफे में अब लोगों को साउथ इंडियन डिश इडली बड़ा व सांबर का भी पर्यटक लुत्फ़ उठा पाएंगे। यह डिश यहाँ पर पहली बार शुरू की गई है।
जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग रामपुर के इंचार्ज अशोक शर्मा ने बताया कि पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में रामपुर कैफे में साउथ इंडियन डिश इडली बड़ा सामर पर्यटकों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही। उन्होंने बताया कि कैफे में बाहरी राज्य से काफी पर्यटक पहुंचते है। उनकी मांग भी रहती है कि साउथ इंडियन डिश उपलब्ध हो जिसको मध्य नजर रखते हुए रामपुर कैफे में यह डिश शुरू कर दी गई है। अशोक शर्मा ने लोगों से भी आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोग यहाँ पर आएं और इस साउथ इंडियन डिश का लुत्फ़ उठाएं। उन्होंने बताया कि पर पलेट की किमत मात्र 100 रूपये रखी गई है। इस डिश को ब्रेकफास्ट, सनेक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। अशोक ने बताया कि यह बेहतरीन व स्वादिष्ट डिश है जो पर्यटकों को सतलुज कैफे में आने के लिए आकर्षित करेंगी।

