Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले को लेकर एसपी शिमला ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कड़ी सुरक्षा के दिए निर्देश

October 31, 2023

रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले को लेकर एसपी शिमला ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कड़ी सुरक्षा के दिए निर्देश

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): अंतर्राष्ट्रीय लवी मेल को किस तरह से सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर बनाया जाए , इसको लेकर रामपुर बुशहर में आज एसपी शिमला संजीव गांधी द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया! इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 नवंबर से रामपुर बुशहर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन किया जाएगा! जिसमें पुलिस की अहम भूमिका रहती है ! उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना व मेले को सुरक्षित डंग से निपटाने के लिए प्रयास किए जाएंगे ! इसको लेकर रामपुर में सभी के साथ वार्तालाप की जा रहीं हैं! सभी के सुझाव लिए जाएंगे जो शहर के लिए बेहत रहेगा उस पर कार्य किया जाएगा!

एसपी ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 5 ट्रैफिक मोबाइल के माध्यम से पुलिस द्वारा पैट्रोलिंग की जाएगी! इससे हुड़दंग मचाने वालों पर भी नजर बनी रहेगी! जहाँ पर कोई मामला सामने आएगा तो पुलिस तुरंत पहुंचेगी! इसके साथ एमरजैंसी वाहन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे!

उन्होंने बताया कि रामपुर में मेले तक सीसीटीवी कैमरों की भी मुरम्मत की जाएगी! इसके लिए सर्विलेंस रूम भी स्थापित किया जाएगा! शहर से लेकर मेला मैदान व अन्य स्थानों पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा! यदि संदिग्ध गतिविधियां पाइ जाएगी तो पुलिस उन पर तुरंत कार्यवाही करेगी!

वहीं उन्होंने बताया कि नशे को लेकर भी शिमला पुलिस बेहतरीन कार्य कर रहीं हैं! अभी तक पुलिस एक साल में 6 सो लोगों को पकड़ने में कामयाब हुए हैं! उन्होंने बताया कि इसमें 30 महिलाएं भी शामिल हैं!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें