कुल्लू-मनाली में मानवाधिकार संगठन की विशेष बैठक

Special meeting of the human rights organization : कुल्लू। कुल्लू-मनाली में नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन की विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें मानवाधिकार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में टीम की समस्याओं और चुनौतियों को सुनते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आगामी अबोहर-फाजिल्का बैठक में शामिल होने के लिए कुल्लू-मनाली टीम को आमंत्रित भी किया गया।
इस अवसर पर कुल्लू-मनाली टीम की ओर से विशाल शर्मा, नेशनल डिप्टी चेयरमैन, विप्लव शर्मा, चेयरमैन कुल्लू तथा टीकम राम, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विशाल शर्मा जी द्वारा की गई। बैठक में कुल्लू-मनाली की ह्यूमन राइट्स टीम को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी अबोहर-फाजिल्का बैठक में उपस्थित होने के लिए टीम को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों की जानकारीली गई और संगठन के कार्यों को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर शुभम जैन, चेयरमैन दोआबा, दलवीर सिंह, डिप्टी चेयरमैन लुधियाना तथा रोहित कुमार एस्ट चेयरमैन लुधियाना भी मौजूद रहे। नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन, चंडीगढ़ एवं पंजाब की ओर से कुल्लू-मनाली टीम को मानवाधिकारों एवं जनहित के कार्यों के लिए और अधिक मजबूती के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
