Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के मंडी में हाइड्रा से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की हुई मौत

May 5, 2026

हिमाचल के मंडी में हाइड्रा से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की हुई मौत

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई और 2 अन्य जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत हुआ। बताया जा रहा है कि एचपी 82-8322 नंबर की कार नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी, जिस कारण वह सड़क किनारे खड़े एक हाइड्रा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, ये सांसद भी रहे मौजूद

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही, उपमंडल बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। घायलों में हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ट्विटर हिस्सेदारी विवाद में मस्क पर 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें