Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी में तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत

May 6, 2026

मंडी में तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत

नेरचौक : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचपी 82-8322 नंबर की कार नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। कार में पांच युवक सवार थे और वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बल्ह की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें