Site icon Dainik Savera Times

Himachal Accident: हमीरपुर में हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने दो मेडिकल छात्राओं को मारी टक्कर

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

हिमाचल डेस्कः पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत नादौन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार कनिका (21), निवासी गांव कुसान ब्राह्मणां (जिला ऊना) और डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस बयान में बताया कि 30 मार्च शाम करीब 8:30 बजे वह अपनी सहपाठी स्वास्तिका (निवासी तहसील आनी, जिला कुल्लू) के साथ रॉयल गर्ल्स हॉस्टल, पीएनबी रकड़ीयाल के पास खड़ी थीं। दोनों जोमैटो डिलीवरी का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान नादौन की ओर से आया एलपी ट्रक (नंबर HP64A-1065) तेज रफ्तारी से सड़क के बाएं किनारे पर खड़ी छात्राओं को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद एक अज्ञात कार चालक ने दोनों को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक की पहचान योगराज निवासी सकस्वाण, डाकघर समराहन, तहसील कोटली, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version