Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla में सील्ड रॉड पर रेज रफ्तार गाड़ी ने व्यक्ति को कुचला, हुई मौत

March 14, 2023

Shimla में सील्ड रॉड पर रेज रफ्तार गाड़ी ने व्यक्ति को कुचला, हुई मौत

शिमला (गजेंद्र) : राजधानी शिमला में मंगलवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। सील्ड रॉड पर जा रहे एक व्यक्ति को कार ने कुचल दिया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण गाड़ी का ब्रेक फेल होना है। गाड़ी ने व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह यूएस क्लब से हाईकोर्ट की तरफ जा रहा था। मृ़तक की पहचान हरीराम खांगटा के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है किमारुति कार काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते ब्रेक नहीं लगी और कार बेकाबू हो गई। फिलहाल गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। यूएस क्लब शिमला का पॉश एरिया हैं। यहां पर कई बड़े सरकारी ऑफिस हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के आवास भी हैं। यहां पर बिना परमिट के गाड़ियों के आने पर रोक है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे है कि आखिर कैसे ये दुर्घटना हाे गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें