Site icon Dainik Savera Times

आरोप : कुल्लू का माहौल बिगाड़ रहे स्पोंसर्ड प्रदर्शनकारी

Sponsored protesters are vitiating the atmosphere. : कुल्लू। मुख्यालय ढालपुर में स्वर्गीय मंजू शर्मा के मामले में जो भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वह सभी भाजपा के द्वारा यहां लाए गए हैं और भाजपा की ओर से उन्हें स्पॉन्सर्ड किया जा रहा है।

विधायक का विपक्ष पर निशाना

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001061387-1.mp4

ऐसे में उन सभी प्रदर्शन करने वाले युवाओं को चाहिए कि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के समक्ष स्वास्थ्य के मुद्दे रखे और उनसे कहे कि वे विधानसभा में इन सब बातों को भी सामने लाएं। जिला कुल्लू के मुख्यालय अखाड़ा बाजार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि साल 2018 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। तो उस दौरान भी मणिकर्ण घाटी के धारा गांव की रहने वाली एक महिला और उसकी नवजात बेटी की ढालपुर अस्पताल में मौत हुई थी, लेकिन उस दौरान तो यह कोई भी प्रदर्शन के लिए नहीं आए।

प्रदर्शन की आड़ में राजनीति का आरोप

आज जो ढालपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं वह सिर्फ अब राजनीति कर रहे हैं। जबकि इस मामले में प्रदेश सरकार के द्वारा कड़ा कदम उठाया गया है और डॉक्टर के साथ-साथ स्टाफ नर्स को भी सस्पेंड किया गया है। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि जो भी चेहरे प्रदर्शन में नजर आ रहे हैं वह सभी भाजपा से संबंध रखते हैं। ऐसे में प्रदर्शनकारी प्रदर्शन के नाम पर कुल्लू का माहौल खराब कर रहे हैं। जिससे यहां की जनता के साथ-साथ कर्मचारी और अधिकारी भी अपना काम करने से घबरा रहे हैं। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को चाहिए कि वह इस मुद्दे को अपने अपने विधायकों के समक्ष रखें और विधायक स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर विधानसभा में चर्चा करें, जिससे कि ढालपुर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सभी जनता को मिल सके।

Exit mobile version