Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे युवा, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

November 20, 2026

नशे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे युवा, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
 

Sports Initiative to Keep Youth Away from Drugs : मंडी। खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु एसडीएम करसोग अलीशा चौहान की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि ‘खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान’ के अंतर्गत करसोग उपमंडल में आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए 25 दिसंबर 2026 से 02 जनवरी 2027 तक की अवधि प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा इस अभियान के तहत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोग में आयोजित करवाई जाएंगी। बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए मिनी सचिवालय भवन करसोग में स्थित इनडोर बैडमिंटन कोर्ट जबकि द्वितीय विकल्प के रूप में राजकीय महाविद्यालय करसोग के बैडमिंटन कोर्ट को चिन्हित किया गया है।

क्रिक्रेट प्रतियोगिता के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोग के खेल मैदान व द्वितीय विकल्प के रूप में सोरशन में स्थित खेल मैदान को चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलकूद जैसी गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी और बैडमिंटन सहित आठ खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 30 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों और टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नशे के विरुद्ध राज्य सरकार के इस अभियान को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालयों, पंचायतों एवं स्थानीय स्तर पर युवाओं से इस अभियान से जुड़ने के लिए अपील की है, ताकि चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर तहसीलदार करसोग पृथी चंद, बीडीओ करसोग कर्म चंद शर्मा, बीडीओ चुराग यशवंत भारद्वाज, एक्सियन बिजली बोर्ड चंद्रमणि शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें