Site icon Dainik Savera Times

SSB SI Dharam Singh लूटपाट के बाद सुरक्षित मिले, परिजनों ने ली राहत की सांस

जोगिंदर नगर (राजीव बहल): चल्हारग गांव के एसएसबी एसआई धर्म सिंह, जो उत्तर प्रदेश के पलिया में तैनात हैं, लूटपाट की घटना के बाद सकुशल मिल गए। धर्म सिंह के गुम होने पर उनके परिजनों और ग्रामीणों ने कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में एसडीएम और थाना जोगिंदर नगर के बाहर प्रदर्शन किया।

धर्म सिंह 31 दिसंबर को सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे शाम को चंडीगढ़ से उन्होंने पलिया के लिए ट्रैन ली थी। इसी दौरान उनके साथ यह लूटपाट की घटना पेश आई। 1 जनवरी को सुबह बेसुध धर्म सिंह ने परिजनों से संपर्क साधा।जिसके बाद पुलिस के सहयोग से आज उन्हे सकुशल ढूंढ लिया गया।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर एसएसबी टीम और परिजनों की मदद से धर्म सिंह को ढूंढ निकाला। बताया गया कि उन्हें नशीला पदार्थ देकर बैग और मोबाइल लूट लिया गया था। धर्म सिंह अब एसएसबी यूनिट में सुरक्षित हैं। प्रदर्शनकारियों ने जोगिंदर नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

ये भी देखें : Stress Relief Tips: रोज़ाना म्यूजिक सुनने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, दूर होंगी ये 5 बड़ी परेशानियां

Exit mobile version