Site icon Dainik Savera Times

प्रदेश मुख्यमंत्री ने महिलाओं का सपना किया पूरा प्रदेश की महिलाएं ने किया धन्यवाद

प्रदेश कांग्रेस महिला महासचिव सुषमा शर्मा ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का धन्यवाद और आभार करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं का सपना पूरा किया है प्रदेश भर की महिलाएं उनका दिल की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद करती हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहला ऐसा मुख्यमंत्री आया है जिसने मात्रा सबा साल के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटी को पूरा कर दिया और सबसे बड़ी गारंटी महिलाओं के मान सम्मान की थी उन्होंने बीते कल उसे पर भी अपनी मोहर लगा दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बेहतरीन काम कर रहे हैं विरोधी दल को उनके बेहतरीन काम हजम नहीं हो रहा जिसके चलते हुए लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं घटिया राजनीति कर रहे हैं लेकिन विपक्ष को इस बात का ज्ञान नहीं की जीत हमेशा सच्चाई की होती है और मुख्यमंत्री सच्चाई की राह पर चले हैं उनका कार्यकाल भी पूरा होगा और हिमाचल में आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Exit mobile version