Site icon Dainik Savera Times

प्रदेश सरकार का बजट हर वर्ग को राहत देने वाला : Lalit Thakur

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को पेश किया गया बजट हर वर्ग को राहत देने वाला है। यह वक्तव्य देते हुए जिला परिषद सदस्य किलोड वार्ड ललित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सरकार का पहला बजट काफी सराहनीय व उम्मीदों से भरा रहा है, जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है, जिसमें प्रशंसनीय सभी मैडिकल कालेजों में अत्याधुनिक तकनीक से रोबोटिक सर्जरी शुरू करवाने का निर्णय, प्रत्येक विधानसभा में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का निर्णय, प्रदेश के मैडिकल कालेजों में पेट स्कैन की सुविधा शुरू करवाना, प्रदेश में विधवा एवं एकल नारी आवास योजना की शुरुआत,कालेज की छात्राओं को स्कूटी खरीदने के लिए 25000की अनुदान राशि देने का निर्णय, प्रदेश में हिमगंगा योजना की शुरुआत, प्रदेश के बागवानों के लिए बागवानी निति की शुरुआत, प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा, मनरेगा दिहाडी में बढ़ाेतरी, छोटे कारोबारियों के लिए 50,000 तक लोन की सुविधा, पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढोतरी, सरकार के प्रसंनीय निर्णय है, जिससे की हर वर्ग को लाभ व व्यवस्था परिवर्तन होना भी स्वाभाविक हैं।

Exit mobile version