Site icon Dainik Savera Times

बास्केटबॉल में प्रदेश की 25 टीमें आमने-सामने, 29 नवंबर तक होंगे मुकाबले

 
State-Level Basketball Championship Kicks Off in Kullu : कुल्लू। महिला वर्ग में 11 जबकि पुरुष वर्ग में 14 टीमें प्रतिभा का कर रही प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने और नई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कुल्लू में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।

हिमाचल बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला मुख्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 29 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। महिला वर्ग में 11 टीमें, जबकि पुरुष वर्ग में 14 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने का अवसर मिलेगा।

बास्केटबॉल एसोसिएशन कुल्लू के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कौशल ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बास्केटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलता है। साथ ही उन्हें अपनी खेल क्षमता में सुधार करने और आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है।

Exit mobile version