Site icon Dainik Savera Times

मंडी के सुंदरनगर में सर्व कामगार संगठन का राज्य स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

सुंदरनगर/मंडीः हिमाचल प्रदेश के जिला के सुंदरनगर में सर्व कामगार संगठन का राज्य स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में राज्य भर से 130 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं, इस सम्मेलन का उद्घघाटन ध्रुव सर्वजन संरक्षण समिति हि.प्र. के राज्य समिति सदस्य ने किया।

सम्मेलन में संगठन की रिपोर्ट महासचिव अजित राठौर ने रखी व रिपोर्ट सहित विश्व में चल रहे युद्ध के विरोध व विश्व शांति के पक्ष में, राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक जागृति के लिए और कामगारो की समस्याओं के लिए जन आंदोलन चलाने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। इस सम्मेलन में संगठन का पुराना नाम हिप्र मनरेगा व निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन से बदल कर नया नाम सर्व कामगार संगठन हिप्र रखने और राज्य कार्यालय सुन्दरनगर में रखने का प्रस्ताव सर्व सहमती से पारित किया गया।

वहीं, इस सम्मेलन में डॉ. राजीव कुमार, अमर सिंह चौधरी, कुलदीप कुमार, रागेश्वरी कश्यप, यशोधा, पिंकी देवी, निशा, ममता, लाल सिंह, अनिल कपिला व कान्ता ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सम्मेलन मे सर्व सहमति से 16 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राज्य सलाहकार अमर सिंह राघवा, अध्यक्ष यशोदा, उपाध्यक्ष ललित कुमार, महासचिव अजित राठौर, सहसचिव कान्ता, कोषाध्यक्ष जोगिंदर, प्रैस सचिव रागेश्वरी कश्यप व सदस्य गुड्डी देवी, लाल सिंह , पिंकी देवी, अनिल कपिला, अमर सिंह चौधरी, संजय कुमार, अनिल कुमार, अरूण कुमार और श्याम लाल को चुना गया।

सम्मेलन का समापन अमर सिंह राघवा ने कामगारो को संगठन के मूल सिद्धांतों सत्य, ईमानदारी, सेवा, प्रेम और शांति पर चलकर राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक मानसिक गुलामी से मुक्त समाज की स्थापना करने और कामगारो के हकों की रक्षा के लिए एकजुट होकर जन आंदोलन चलाने का आवाह्न किया व सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए सबके धन्यवाद सहित समापन किया गया।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version