Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक सितंबर को विधानसभा के बाहर गरजेंगे प्रदेश के पेंशनर

August 24, 2026

एक सितंबर को विधानसभा के बाहर गरजेंगे प्रदेश के पेंशनर

शिमला: हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने हुई। बैठक में विशेष तौर पर महामंत्री इंद्रपाल शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा और समस्त समिति के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे! समिति द्वारा 18 पेंशनरज संगठनों की 16 सूत्रीय मांग पत्र पर गहन चर्चा की और प्रदेश सरकार द्वारा लंबित एरियर और अन्य वित्तीय लाभों के भुगतान में देरी करने पर सरकार की बेरुखी से नाराज सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 1 सितंबर 2026 को घेराव करने का फैसला लिया।

समिति का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 13. 05.2026 को किए गए वादे से वादा खिलाफी की है और 40% बकाया वित्तीय लाभ देने की जो सहमति बनी थी उसमें सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है जिस पर गहरी चिंता प्रकट की गई! समिति ने सरकार से लंबित देनदारी का आकलन कर उनके भुगतान के लिए समयबद्ध रोड़ मैप जारी करने की मांग की है। मुख्य मांगों में 01.01 2016 से 31.01. 2022 तक हुए सेवानिवृत कर्मचारियों का संशोधित वेतन और पेंशन एरियर का बकाया जिसमें ग्रेच्युटी, लिव एनकैशमेंट, काॅम्यूटेशन शामिल है! 15% महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत की किशते और 166 महीने का बकाया ऐरियर, सभी हिमाचल प्रदेश के विभागाधयक्षों को चिकित्सा बिलों के निपटारे के लिए उचित बजट देने का प्रावधान करना और सभी विभागों के चिकित्सा बिलों का शीघ्र निपटारा करना।

हिमाचल प्रदेश के पथ परिवहन निगम के पेंशनर्ज को 01.01.2016 के आधार पर रुपये 50,000 की एक किस्त देने और 70 साल से ऊपर के पेंशनरो को पूरा बकाया एरियर देने की बात कही गई है और 3% महंगाई भत्ते की किस्त देना की भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 2016 से पहले के सेवानिवृत कर्मचारी को सभी देय बकाया ऐरियर दी जाए और फरवरी 2022 से 5 मई 2023 तक का एरियर जारी करना और OPS को भी विद्युत बोर्ड में लागू की जाए! “हिमाचल प्रदेश अर्बन लोकल बॉडीज के सभी पेंशनों को 01.01.2016 से संशोधित वेतनमान के हिसाब से पेंशन लागू की जाए। भूपराम वर्मा का कहना है कि की सरकार को बने साढे तीन वर्ष का समय हो गया है परंतु अभी तक जॉइंट ऐकशन कमेटी की मीटिंग भी सरकार ने नहीं बुलाई है जिसे तुरंत बुलाना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी से और पेंशनरज के सभी संगठनों से निवेदन किया है कि 1 सितंबर 2026 को शिमला के चौडा मैदान मे धरना प्रदर्शन में शामिल होकर रैली को सफल बनाएं।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें