Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अटल टनल में अब भी बर्फबारी जारी,ऑटो फिसलने से बाल-बाल बचा चालक

December 28, 2024

अटल टनल में अब भी बर्फबारी जारी,ऑटो फिसलने से बाल-बाल बचा चालक

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के पर्यटन नगरी मनाली में शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। इसके अलावा कुल्लू के मणिकर्ण, बंजार में भी ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते आनी और बंजार को जोड़ने वाला जलोड़ी दर्रा पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके अलावा मनाली में भी नेहरू कुंड से आगे सैलानियों को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

ऐसे में बीती रात के समय पुलिस के द्वारा जब सोलंग नाला से वाहनों को निकाला जा रहा था। तो इस दौरान बर्फ पर एक ऑटो फिसल गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान ऑटो चालक दिन छलांग मार दी और ऑटो सड़क से नीचे लुढ़क गया। चालक ने अगर समय पर छलांग नहीं लगाई होती तो उसकी जान को भी खतरा बन सकता था। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी सैलानियों से आग्रह किया है कि वह बारिश और बर्फबारी को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर ही रहे।

वहीं शनिवार सुबह अटल टनल के समीप भी 4 फुट से अधिक बर्फ जम गई है और अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है। इसके अलावा लाहौल घाटी की बात करें तो यहां पर भी 6 फुट से अधिक बर्फ कई इलाकों में जमी हुई है और बर्फबारी के कारण घाटी का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। पुलिस का कहना है कि सभी वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में सैलानी अपने होटल में ही रहे और मौसम साफ होने के बाद में पर्यटन स्थलों का रुख करें।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें