हिमाचल डेस्क : उपमंडल पांगी की पंचायत कुमार में एक दुखद घटना घटी, जिसमें 34 वर्षीय महिला की अचानक पत्थर लगने से मौत हो गई। मृतका रंजना कुमारी, पत्नी क्रांति कुमार, ग्राम एवं डाकघर कुमार, तहसील पांगी की निवासी थी।
जानकारी के अनुसार रंजना कुमारी जंगल में सूखी लकड़ियां इकट्ठा करने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर उसके सिर पर जा लगा। घटना इतनी गंभीर थी कि रंजना कुमारी मौके पर ही घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि सिर के पिछले हिस्से पर लगी गंभीर चोट के कारण महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण इस हादसे से स्तब्ध हैं। यह हादसा क्षेत्र में पहाड़ी मार्गों और जंगलों में काम करने वाले लोगों के लिए चेतावनी भी है, क्योंकि इन इलाकों में पत्थर गिरने और भू-स्खलन जैसी घटनाएं आम हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...