Site icon Dainik Savera Times

Himachal: भरमौर-हड़सर-कुगती मार्ग पर एचआरटीसी बस पर गिरे पत्थर, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सवारियों की जान

Hrtc bus

Hrtc bus

हिमाचल डेस्कः भरमौर-हड़सर-कुगती मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए, जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत की बात यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दी, जिससे बस रूक गई और बड़ा हादसा टल गया।

ये भी देखें:-

बस में 20 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह हुई। घटना के समय बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। बस रुकने के बाद जब यात्री नीचे उतरे और स्थिति देखी, तो उन्होंने चालक का आभार जताया। यात्रियों में शामिल अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि वे रोजाना इसी बस से क्षेत्र में आवाजाही करते हैं। बुधवार को भी वे निर्धारित समय पर बस में सवार हुए थे, तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। ऐन मौके पर चालक ने बस को नियंत्रित करते हुए ब्रेक लगाए और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

बारिश के कारण जगह-जगह हुई भूस्खलन की घटनाएं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ क्षणों के लिए बस नियंत्रण से बाहर होकर गहरे नाले की ओर बढ़ने लगी थी, लेकिन सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर ने बस को रोक लिया। यदि क्रैश बैरियर न होता, तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। पिछले लगभग 12 घंटों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version