Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर में नहीं दिखेंगे आवारा पशु, 30 लाख रुपए की लागत से बनी गौशाला का विधायक ने किया शुभारंभ

December 23, 2023

सुजानपुर में नहीं दिखेंगे आवारा पशु, 30 लाख रुपए की लागत से बनी गौशाला का विधायक ने किया शुभारंभ

सुजानपुर शहर में अब आवारा पशु यहां वहां घूमते नजर नहीं आएंगे उन्हें रखने के लिए नई गौशाला का निर्माण हो गया है शनिवार को विधायक राजेंद्र राणा ने वार्ड नंबर 7 में 30 लाख रुपए से बनकर तैयार हुई गौशाला का विधिवत्त वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ उद्घाटन किया इस मौके पर विधायक ने गौ पूजन भी किया गौ माता को गुड़ चारा खिलाकर उसके प्रवेश से गौशाला की शुरुआत की अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि सुजानपुर शहर में आवारा पशुओं की समस्या आए दिन विकराल होती जा रही थी यह आवारा पशु लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने हुए थे अक्सर उनके द्वारा ग्रामीणों की फसलों को खत्म कर दिया जाता था जिसके कारण ग्रामीणों की मेहनत और आमदन दोनों व्यर्थ चले जाते थे ऐसे में अब शहर में गौशाला का निर्माण हो गया है और विधिवत उन्होंने इसका शुभारंभ कर दिया है इसलिए नगर परिषद और संबंधित विभाग आने वाले 15 दिनों के भीतर यहां वहां घूम रहे सभी आवारा पशुओं को यहां पर इकट्ठा करें जितने यहां पर रखे जा सकते हैं उन्हें यहां रखें अगर ज्यादा है तो उन्हें कोउ सेंचुरी खैरी में भेजें उन्होंने कहा कि पशुओं की सुविधा के लिए नगर परिषद दो कर्मियों की यहां तैनाती करें पशु चारा उनके खान-पान की विशेष व्यवस्था का ध्यान रखा जाए विधायक ने कहा कि सुजानपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में लोगों की सुविधा अनुसार काम किया जा रहा है उन्होंने नगर परिषद अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी अभी तक शिलान्यास यहां पर हुए हैं उनके सभी के कार्य जल्द शुरू हो और कार्यों को चरण बध तरीके से पूरा किया जाए इस मौके पर विधायक का पुत्र अभिषेक राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे इससे पहले यहां पहुंचे विधायक का उप मंडल अधिकारी राकेश शर्मा नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी पार्षद मनोज ठाकुर सविता महाजन बिना धीमान सहित मुनीश गुप्ता विभागीय अधिकारियों गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

विधायक ने यहां सुजानपुर मुख्य बाजार बस स्टैंड के पास नगर परिषद के शॉपिंग कंपलेक्स के ऊपर बनाए गए नए हाल का भी उद्घाटन किया करीब 20 लख रुपए से बनकर तैयार हुआ यह हाल आने वाले दिनों में लोगों को बेहतरीन सुविधा देगा।

विधायक शनिवार को विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद सीधा सुजानपुर पहुंचे यहां उन्होंने आयोजित तमाम कार्यक्रमों में भाग लिया लोगों से मुलाकात की और मौके पर लोगों की समस्याओं का भी निदान भी किया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें