Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुंदरनगर में स्वच्छ हवा और नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक 15 को

September 15, 2026

सुंदरनगर में स्वच्छ हवा और नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक 15 को

Street play on de-addiction on the 15th : कुल्लू। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) और “स्वच्छ हवा और नशा मुक्त सुंदरनगर” अभियान के तहत 15 को सुंदरनगर के भोजपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक में नुक्कड़ नाटक होगा। यह जानकारी एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 15 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छ हवा के महत्व, वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वच्छ हवा और नशामुक्त सुंदरनगर के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें