हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार विद्यार्थियों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ी है। 11,721 विद्यार्थियों ने निजी स्कूल छोड़कर सीबीएसई से संबद्ध प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है।
ये भी पढ़ें :-
सरकार ने शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार और सरकारी स्कूलों में घटती संख्या को रोकने के लिए 158 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया है। इसका पहला साल सकारात्मक परिणाम दिखा रहा है और विद्यार्थियों का सरकारी स्कूलों की ओर रुझान बढ़ा है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन स्कूलों में कुल 84,420 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। विभाग के अनुसार, इनमें से 11,721 विद्यार्थियों ने निजी स्कूल छोड़कर दाखिला लिया है, जबकि 11,525 विद्यार्थी अन्य सरकारी स्कूलों से सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में स्थानांतरित हुए हैं। अब तक कुल 23,247 दाखिले बढ़ चुके हैं। मंडी, शिमला, चंबा, सिरमौर और सोलन जिलों के स्कूलों में सबसे अधिक दाखिले हुए हैं।
राज्य में लंबे समय से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घट रही थी। पिछले 11 वर्षों में प्राइमरी से कक्षा दो तक सरकारी स्कूलों में 3,53,805 विद्यार्थियों की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2014-15 में यहां कुल 9,59,147 विद्यार्थी थे, जो 2024-25 में घटकर 6,05,342 रह गए थे। प्री-प्राइमरी और अब सीबीएसई से संबद्धता जैसी पहलों के चलते सुधार दिखने लगा है।
ये भी पढ़ें :-

