हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सोलन और शिमला की सीमा पर स्थित वाकना घाट क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय छात्र ने अपने हॉस्टल की बालकनी से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की, जिससे पूरे कैंपस में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़ें :-
छात्र की हालत खतरे से बाहर
घटना के तुरंत बाद छात्र को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC), शिमला ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक छात्र आईटी प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का निवासी है, जबकि उसके माता-पिता कुल्लू में रहकर कारोबार चला रहे हैं। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि छात्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच जारी है।
ये भी पढ़ें :-

