Site icon Dainik Savera Times

महाविद्यालय नूरपुर के हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

नूरपुर (पंकज कौशल) : राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म के विद्यार्थियों का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण वोकेशनल स्टडीज विभाग से होटल ग्रेट अंपायर धर्मशाला में दिनांक 3 नवंबर 2023 को करवाया गया। इसमें कुल 94 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।

प्राचार्य डॉक्टर विश्वजीत सिंह के अनुसार इस औद्योगिक दौरे का मुख्य उद्देश्य क्लास रूम की पढ़ाई और उद्योग के लाइव वर्किंग के बीच के अंतर को भरना है छात्रों को औद्योगिक भ्रमण में भेजते हुए प्रो. संजय जसरोटिया एवं नोडल ऑफिसर डॉक्टर सोहन धीमान मौजूद रहे।

नोडल ऑफिसर ने कहा कि यह भ्रमण व्यावसायिक पाठ्यक्रम का हिस्सा है तथा इस प्रकार के विभिन्न भ्रमण विभाग द्वारा इन विद्यार्थियों को समय-समय पर करवाए जाते रहेंगे। इस भ्रमण में प्रशिक्षक विजेंद्र जरयाल, अंकुश महाजन, पंकज जरयाल ,मनोज कुमार ,आरजू महाजन, दीपिका बिलोरिया, राकेश कुमार एवं अमित कुमार ने भाग लिया।

Exit mobile version