Site icon Dainik Savera Times

सुभाष चौधरी को दूसरी बार मिली हार, पंचायत प्रधान के पद पर रामकृष्ण की हुई जीत

सुजानपुर (गौरव जैन): विकासखंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत जोल पलाही को नया प्रधान मिल गया है चुनाव प्रक्रिया के तहत रामकृष्ण पंचायत के प्रधान निर्वाचित हुए हैं उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सुभाष चौधरी को 82 मतों से मात दी है खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान करवाया गया जिसमें 724 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया गणना के दौरान 15 मत रिजेक्ट किए गए जबकि एक मत नोटा के खाते मैं किया है उन्होंने बताया कि 708 मतों में से रामकृष्ण को 395 और सुभाष चौधरी को 313 मत पड़े हैं इसके बाद रामकृष्ण को 82 मतों से विजेता घोषित किया गया है बताते चलें कि रामकृष्ण भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार थे जबकि सुभाष चौधरी को स्थानीय विधायक का समर्थन हासिल था इससे पहले जब पूर्व में पंचायती राज के चुनाव हुए थे उसे दौरान भी सुभाष चौधरी को भाजपा समर्थित उम्मीदवार विधि चंद से शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन दुर्भाग्य भाषण वर्ष 2023 जुलाई महीने में विधि चंद का अकस्मात निधन हो गया इसके बाद पंचायत प्रधान पद रिक्त चल रहा था राज्य चुनाव आयोग ने उपचुनाव करवाने को लेकर अधिसूचना जारी की थी जिसके तहत पूरे प्रदेश में रविवार को उपचुनाव संपन्न हुए बहरहाल सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोलपालही में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार ने पार्टी की शाख बढ़ाने का काम किया है वही इस जीत का सारा श्रेय पंचायत के लोगों के साथ-साथ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे वर्तमान में जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा को जाता है इस जीत के बाद भाजपा नेता रणजीत राणा ने कहा कि यह जीत पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संभव हो पाई है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता सिंह कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटीयों से दुखी है जिसके परिणाम अब सामने आना शुरू हो गए हैं

Exit mobile version