
बनीखेत(चम्बा): टायराथॉन एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से बनीखेत (जिला चम्बा) में 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित ‘प्रथम जूनियर नेशनल टायराथॉन चैम्पियनशिप-2026’ का शानदार एवं सफल समापन हुआ। इस अवसर पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डी एस ठाकुर जी के सुपुत्र राहुल ठाकुर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सभी पदाधिकारियों, आयोजकों, सहयोगियों तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राहुल ठाकुर ने कहा कि देश के 14 राज्यों से आए बाल खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को एक विशेष गौरव प्रदान किया है। इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल हिमाचल प्रदेश में टायराथॉन खेल को बढ़ावा दिया है, बल्कि देश भर के युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त राष्ट्रीय मंच भी उपलब्ध कराया है।

उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए टायराथॉन एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इनमें विनीत विज (अध्यक्ष), नवीन मेहता (महासचिव), विपिन राजपूत (उपाध्यक्ष), धर्मेंद्र कपूर, परविंदर जी, संजय कुमार जी पवन कुमार जी, बलराम जी विशेष रूप से शामिल हैं।

इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से पधारे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों (Coaches), अभिभावकों एवं सहयोगी संस्थानों का भी विशेष धन्यवाद किया गया। राहुल ठाकुर ने आशा और विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी टायराथॉन एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश इसी प्रकार युवा खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...