Site icon Dainik Savera Times

आपदा प्रभावित मनिहाल पंचायत में पहुंचा Sujanpur प्रशासन, लोगों को उपलब्ध करवाई सहायता

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनिहाल में भूमि धसने से खतरा पैदा हो गया हैं। भूमि धसने की सूचना मिलते ही सुजानपुर पर प्रशासन मौके पर पहुंच गया हैं। खुद तहसीलदार अशोक पठानिया ने मोर्चा संभालते हुए परिवारों को सुरक्षित करने का काम प्रारंभ कर दिया हैं। इस दौरान प्रभावित परिवारों को फोरी राहत त्रिपाल आदि भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके साथ-साथ जिन घरों को नुकसान हुआ है और वह जो गिरने की कगार पर आ गए हैं, उन घरों को खाली करवाया जा रहा हैं।

परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा हैं। तहसीलदार अशोक पठानिया की माने तो पंचायत के संपर्क मार्ग के नीचे से जमीन धस रही है। गांव के लोगों को नुकसान हुआ है। पशुशाला मकान सार्वजनिक रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ मकानों को खतरा पैदा हुआ है, जिन्हें खाली करवाया जा रहा हैं।

बताते चले कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिहाल पंचायत को बदहाल हालात पर सुजानपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रणजीत सिंह जो वर्तमान हाल में जिला परिषद सदस्य (बगेहड़ा वार्ड) से हैं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आपदा प्रभावित इस पंचायत के बारे में बताया था ओर प्रशासन को पंचायत का दौरा करने का आग्रह किया था। इसके बाद गुरुवार को तहसीलदार सुजानपुर कानूगो चबूतरा ने मौके पर जाकर निरिक्षण किया और आपदा प्रभावित लोगों के नुकसान का आंकलन किया, तो पाया कि गांव को जाने वाला रास्ता ढाई फीट धंस गया है, जिससे 2 गौशालाएं, एक मकान जिसमें आटा चक्की पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई है और एक रिहायशी मकान को खतरा पैदा हो गया है जिसे प्रधान द्वारा खाली करवा दिया है।

 

Exit mobile version