Site icon Dainik Savera Times

बारिश प्रभावित लोगों के पास पहुंचा Sujanpur प्रशासन, मौके पर दी आर्थिक सहायता

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधानसभा मैं बारिश से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों को राहत पहुंचने के लिए सुजानपुर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक राजेंद्र राणा के आह्वान पर प्रशासनिक अधिकारियों में उप मंडल अधिकारी राकेश शर्मा तहसीलदार अशोक पठानिया खुद मौके पर पहुंचकर लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- सावधान! Sujanpur शहर के वार्ड नंबर 8 में निकल रहे जहरीले सांप

इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव एवं अध्यक्ष सर्व कल्याणकारी संस्था लेखराज ठाकुर पंचायत प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। उप मंडल अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगेड़ा खेरी जाखू बेरी खनोली मैं पहुंच कर बारिश से प्रभावित लोगों से मिले हैं और मौके पर करीब डेढ़ लाख रुपए फोरी राहत लोगों को उपलब्ध करवाई है।

अधिकारी ने बताया कि राहत राशि नियम अनुसार जो मौके पर दी जाती है वे उपलब्ध करवा दी गई है। इसके साथ-साथ जहां भी नुकसान हुआ है वहां पर पहुंचकर लोगों को हर यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है। नुकसान संबंधी रिपोर्ट बनाई जा रही है तमाम दस्तावेज जितनी जल्दी वह पूरे करेंगे बाकी की राहत राशि भी उन्हें उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Exit mobile version