
सुजानपुर (गौरव जैन) : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अपने घर में विराजमान हो गए हैं। 22 जनवरी को विधिवत्त पूजा अर्चना करने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बनकर तैयार हुए भव्य राम मंदिर को देश की जनता को समर्पित कर दिया हैं। भगवान श्री राम 500 वर्ष बाद अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस बात की खुशी पूरे देश में देखने को मिल रही हैं। विशेष रूप से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में राम भक्तों ने इस दिन को विशेष दिन बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
बात अगर सुजानपुर शहर की करें तो यहां विश्व विख्यात मुरली मनोहर मंदिर में बड़ी एलसीडी लगाकर लोगों को लाइव प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिखाया गया। नारी शक्ति, युवा वर्ग, स्थानीय लोगों ने इस मौके पर नाचते गाते हुए अपने प्रभु का गुणगान किया। सुजानपुर के साथ लगते चारों धामों जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम धाम, श्री कृष्ण लीला धाम आदि योगी शिव धाम और दुर्गा धाम में भी इस दिन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्राम पंचायत खेरी बूथ नंबर 22 गौशाला मंदिर में राम भक्त सुजानपुर मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, कोषाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्यारचंद ठाकुर, ग्राम केंद्र प्रभारी पुरुषोत्तम चंद, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रमेश चंदेल, बूथ अध्यक्ष कैप्टन बुद्धि चंद, बूथ पालक ओम प्रकाश, सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता प्राण प्रतिष्ठा हवन कीर्तन में उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी तरफ चौकी बूथ नंबर 73 पर लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली यहां राम भक्त अनिल कौशल ने भव्य शोभा यात्रा की अगुवाई की।सुजानपुर के मुरली मनोहर मंदिर में लोगों को इस विशेष दिन पर चाय-पान भी करवाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम रचित धार्मिक पुस्तकें भी वितरित की गई। सुजानपुर शहर में हलवा और खीर का भंडारा लगाया गया। जो प्रातः से देर शाम तक चलता रहा। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तमाम लोगों ने शहर में जय श्री राम का उद्घोष करके माहौल राममय में बना दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...