Site icon Dainik Savera Times

Sujanpur : आलमपुर लक्ष्मी नारायण मंदिर में राम कथा का हुआ आयोजन

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के साथ लगते क्षेत्र आलमपुर लक्ष्मी नारायण मंदिर में राम कथा का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है। नाचते गाते लोग इस रामकथा का खूब आनंद उठा रहे हैं। कथा का समापन रविवार 30 अप्रैल को होगा। इस दौरान विधिवत हवन पूजा पाठ और विशाल भंडारा भी लगाया जाएगा। आचार्य कथा व्यास श्री प्रेम दास जी अपने मुखारविंद से प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम राम कथा का गुणगान कर रहे हैं।

बताते चलें कि आलमपुर के ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रतिवर्ष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं। 22 अप्रैल से यह राम कथा शुरू हुई है, जो 30 अप्रैल रविवार को संपन्न होगी। प्रतिदिन सैकड़ों लोग भक्ति रस में डूब कर इस रामकथा का आनंद और लाभ उठा रहे हैं। आयोजकों ने लोगों से आह्वान किया है कि रविवार को भंडारे में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रतिदिन राम कथा का श्रवण करके अपने आप को पुण्य के भागी बनाएं।

Exit mobile version