Site icon Dainik Savera Times

Sujanpur : शिव मंदिर थाती लोहिया बम्म्सन में श्रीमद् देवी भागवत कथा का हुआ समापन  

सुजानपुर (गौरव जैन) :सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिव मन्दिर थाती लोहिया बम्म्सन में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा” का विधिवत समापन हो गया है, जिसमें गांव वासियों के साथ-साथ यहां उपस्तिथ गणमान्य लोगों ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर कथा व्यास ब्रह्मचारी महात्मा निरंजन नंद ने अपने मुखारविंद से भागवत कथा का रसपान लोगों को करवाया गया। आयोजको द्वारा भंडारे का भी का आयोजन किया गया।

इस भागवत में प्रति दिन गणमान्य लोगों ने अपनी हाजरी लगाई। विधायक राजेन्द्र राणा, जिला परिषद सदस्य रणजीत सिंह, मंडल अदक्ष वीरेंद्र ठाकुर, विक्रम राणा सहित गांव के बजुर्ग लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। बतातें चले कि श्रीमद् देवी भागवत कथा का आरंभ 24 जुलाई को हुआ था और पहली अगस्त देर शाम को इसका समाप्त हुआ।

Exit mobile version