Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur की पंचायत सपाहल का गुगा मंदिर पर्यटन की दृष्टि से हो रहा हैं विकसित

August 4, 2023

Sujanpur की पंचायत सपाहल का गुगा मंदिर पर्यटन की दृष्टि से हो रहा हैं विकसित

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधानसभा की पंचायत सपाहल के गुगा मंदिर का नवीनीकरण यूथ ग्रुप सपाहल के सदस्यों के सहयोग से करवाया जा रहा हैं। अपने ग्राम देवता गोगा जाहरवीर के मंदिर परिसर को भव्य रूप देने का कार्य अंतिम चरण में पहुंचे गया है। जानकारी देते हुए ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि गुगा मंदिर के चारों तरफ सुरक्षा के मद्देनजर लोहे की जाली बारिश से बचने के लिए टीन की छत लगवाई हैं। इसके साथ ही गुगा मंदिर के अंदर टाइलें लगाने का कार्य भी प्रगति पर हैं। गुगा मंदिर के रास्ते का निर्माण भी करवाया जा रहा हैं।

मंदिर परिसर में यहां पहुंचने वाले लोगों और गांव वासियों को बैठने के लिए गुगा मंदिर के सामने सीढ़ियों का निर्माण भी किया गया है। इसी क्रम में गुगा मंदिर के नजदीक एक वटवृक्ष का रोपण भी किया गया हैं। इस पुण्य कार्य में यूथ ग्रुप सपाहल के प्रधान अशोक सचिव, अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष पवन डोगरा ग्रुप के मुख्य संरक्षक देशराज डोगरा तथा अन्य गणमान्य गांववासी और ग्रुप के सदस्यों ने दिल खोल कर इस कार्य में तन मन धन से सेवा की हैं।

लोगों के प्रयास से अब यह स्थान एक पर्यटक स्थल बन गया हैं। गांव वासी और निकट गांव के लोग मंदिर में दर्शन करके अपने आप को कृतार्थ कर रहे हैं। परिसर को सुंदर बनाने की दिशा में फूलों की क्यारियों का निर्माण किया गया हैं। ग्रुप के एक सदस्य विजय कुमार ने यहां पानी की टंकी का निर्माण भी करवाया हैं, ताकि दर्शनार्थी वहां शीतल जल ग्रहण कर सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें