Site icon Dainik Savera Times

सुक्खू ने प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने की करी घोषणा

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने की घोषणा की।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की मेरी सम्मानीय माताओं-बहनों का प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान है। मैं आप सबको नमन करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा कर रहा हूँ। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपके सम्मान और हक के प्रति हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version