Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में जनहित के लिए ऐतिहासिक फैसला ले रही सुक्खू सरकार : रोहित ठाकुर

October 11, 2023

Himachal में जनहित के लिए ऐतिहासिक फैसला ले रही सुक्खू सरकार : रोहित ठाकुर

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश क्षेत्र राज्य सचिवालय में कोटखाई के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने कोटखाई हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति पर शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार आम जनता के हित के कार्यों के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जिससे आम लोगों को फायदा हो रहा है। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 36 ब्लॉकों में जल्द से जल्द स्पेशलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी।

पढ़ें बड़ी खबरें : रील्स बनाना महिला दरोगा को पड़ा भारी, SP को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

वहीं उन्होंने टीजीटी के 900 पद भरे जाने को लेकर जारी हुई नोटिफिकेशन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द इन पदों पर भर्ती होगी साथ ही 2 हजार 521 रिक्त पदों पर बैच वाइज भर्ती की जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग में 6 हजार पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया चल रही हैं।

इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल को इस तरह से देने की बजाय केंद्र से हिमाचल प्रदेश के लिए सहायता लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7 में से 6 सांसद भाजपा के हैं, लेकिन कोई विशेष पैकेज की मांग नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के ही संसाधनों से 4 हजार 500 करोड़ की मदद हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों को दी है।

पढ़ें बड़ी खबरें : आलोचना के बाद कांग्रेस के इस बड़े विधायक ने छोड़ा रियलिटी शो Bigg Boss

उन्होंने कहा कि संभव है कि भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब सरकार हिमाचल की मदद करे, लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से प्रभावितों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने आखिरी 6 महीने में संस्थान खोलकर प्रदेश पर आर्थिक बोझ लादने का काम किया। मौजूदा सरकार ने ऐसी संस्थाओं को बंद किया, जो राजनीतिक मंशा से खोले गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे स्कूल के भवनों को युवक मंडलों और महिला मंडलों को इस्तेमाल करने के लिए देगी, जिनका इस्तेमाल फिलहाल नहीं हो रहा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें