Site icon Dainik Savera Times

सुक्खू सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए आरएसएस को बना रही निशाना : Anurag Thakur

हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर ओछी बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रि या देते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नि:स्वार्थ भाव से लोक कल्याण में लगी विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रसेवी संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। अनुराग ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार विकास से जनभावनाओं के आदर तक हर मोर्चे पर फेल रही है।

इस सरकार की नाकामियों की फेहरिस्त अंतहीन है, मगर अभिमान सातवें आसमान पर है। ठाकुर ने कहा कि आज चाहे प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात हो, ख़ुद की दी हुई गारंटियां पूरी करने की बात हो, प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसे देखते हुए कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाने के लिए अपनी दूषित सोच को आरएसएस पर थोपते हुए ख़ुद का बचाव कर रही है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल और CNG हुआ सस्ता! जानें Top 10 शहरों के लेटेस्ट रेट

Exit mobile version